श्री रामचन्द्र आदर्श संस्क्रत उत्तर माध्यमिक विद्यालय, मंधना, कानपुर नगर

+91 9935635880

श्री रामचन्द्र आदर्श संस्क्रत उत्तर माध्यमिक विद्यालय, मंधना, कानपुर नगर

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश के अंतर्गत मंधना में श्री रामचंद्र आदर्श संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय लगभग 100 वर्ष पूर्व सन 1923 ईस्वी में स्थापित किया गया था। मंधना के कुछ मनीषियों द्वारा इस क्षेत्र में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार तथा योग्य संस्कृत विद्वानों कर्मकांडी ब्राह्मणों को निर्माण के उद्देश्य से ही यह विद्यालय स्थापित किया गया था। उद्देश्य को मूर्त रूप देने हेतु यहां के जमीदार श्री गौरी शंकर दुबे तथा श्री राम प्रसाद दुबे जी ने विद्यालय भवन के निर्माण और भूमि का दान दिया था, तथा कानपुर शहर के निवासी धर्म पुराण श्री काकू राम जी छपार्य ने भवन निर्माण हेतु धन उपलब्ध कराया सर्वसम्मति से विद्यालय का नाम श्री रामचंद्र संस्कृत पाठशाला रखा गया। विद्यालय के प्रारंभिक काल से ही यहां शिक्षार्थी विद्यालय में रहकर पढ़ाई करते थे और उन्हें प्रबंध तंत्र द्वारा भोजन आदि की व्यवस्था की जाती थी। इस विद्यालय को संस्थापक प्रबंधक से गौरी शंकर दुबे रहे और संस्थापक प्रधानाचार्य श्री श्याम सुंदर मित्र रहे यह प्राचीन संस्था संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी द्वारा स्थाई मान्यता प्राप्त है तथा वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा उत्तर मध्यमा इंटर तक स्थाई मान्यता प्राप्त है संस्कृत व्याकरण तथा साहित्य के महान विद्वान से दयाशंकर शास्त्री प्रधानाचार्य तदुपरांत प्रबंधक के रूप में इस संस्था के उन्नयन हेतु सदैव प्रयत्नशील रहे हैं वर्तमान समय में इन्हीं के सुपुत्र प्रोफेसर डॉ जी सी द्विवेदी संस्था के प्रबंधक हैं और विद्यालय का विकास करने में सदैव तत्पर रहते हैं। वर्तमान समय में श्री कृष्ण मुरारी पांडे विद्यालय के प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं इन सब के कुशल नेतृत्व में विद्यालय में पठन-पाठन सम्यक रूप से चल रहा है। प्रबंधक जी द्वारा निर्धन छात्रों की आर्थिक सहायता की जाती है ताकि निर्धन छात्र भी शिक्षा ग्रहण कर सके और योग्य नागरिक बनकर देश की सेवा कर पाए यह संस्था उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुदानित है श्री रामचंद्र संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय मंधना कानपुर में जीटी रोड रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित है।

about
section-title

चित्र संग्रह